जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर के दलजीत टोला नई बस्ती निवासी स्व. दारोगा यादव की 32 वर्षीय पुत्री का विवाह बिहार प्रांत के रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी अवध किशोर यादव के पुत्र नीरज यादव के साथ 26 अप्रैल 2007 में हुई थी। पिछले रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। विवाहिता की मौत की सूचना किसी अन्य व्यक्ति ने चार दिन बाद उसके मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वालों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए ससुरालीजनों के विरूद्ध रिविलगंज थाने में नामजद तहरीर दिया। मृतका की दो पुत्र हैं। मृतका के भाई अनिल का आरोप है कि उसकी बहन को पूर्व समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने आत्महत्या नहीं की। बल्कि उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिहाज से उसके शव गायब कर दिया गया। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि परिवार में किसी के सांथ भी रिंकू का कोई विवाद नहीं था। उसने मौत का रास्ता क्यों चुना? इस बात से वह भी अनभिज्ञ हैं।