फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत स्थित तिराहे पर बाबू मैनेजर सिंह के प्रतिमा के सामने पांच जून को सूर्यकमल को मारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने मंगलवार की सुबह एनएच-31 जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मामले में सूर्यकमल के चाचा रविंद्र पांडेय ने दो आरोपियों का नाम उजागर करते हुए उन्हें साजिशकर्ता बताया था लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसको लेकर नाराज परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने हाईवे पर मंगलवार को जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक चले जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना पर एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने मौके पर पहुंचे समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीन दिनों के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो पुन: धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। एनएच 31 जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विगत पांच जून की शाम को बैरिया तिराहे के पास सूर्यकमल पांडेय को जान से मारने की नियत से गोली मारी गई। मौके पर पहुंचे बैरिया सीओ उमेश कुमार को जामकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी दो दिन के अंदर करने, गोलीकांड में इस्तेमाल किये गए पिस्टल करने , सूर्यकमल पांडेय और रविंद्र नाथ पांडेय को पिस्टल का लाइसेंस देने की मांग की गई थी। इस अवसर पर गोली कांड में घायल सूर्यकमल के चाचा रविंद्र पांडेय ने कहा कि हमारे भतीजे को गोली लगने के बाद बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह से काफी मदद मिली है।
विज्ञापन

बैरिया सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के घर कई बार दबिश दी गई जिसकी वजह से आरोपी अमित वर्मा और मणिराम सिंह ने सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। शेष नामजद एक आरोपी के घर भी दबिश दी जा रही है। अन्य मांगों के संबंध में जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई किया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें