फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 60 किलो गांजे के साथ दो युवकों को धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मारुति सुजुकी व 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बाजार में गांजे की कीमत करीब 48 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाल रंग की मारुति गाड़ी से दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिहार से पीपा पुल होते हुए बलिया की तरफ आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान लगभग ढाई बजे एक चार मारुति सुजुकी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस की घेराबंदी को देखकर कार चालक ने कार रोक दी। गाड़ी में बैठे व्यक्तियों से नाम व पता पुछा गया तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज चौहान पुत्र विजय चौहान निवासी दक्षिणगंज थाना पकड़ी बलिया बताया तथा दूसरे ने सुजीत सरकार पुत्र सुनील सरकार निवासी हुजाई गुल हटिया बस्ती पान पारा थाना हुजाई जिला नगन राज्य आसाम बताया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 60 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे लोग असम से गाजा लाकर उत्तर प्रदेश के बलिया व अन्य जनपदों में बिक्री करते हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें