फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घूस चोरों ने नकदी व लाखों का गहना उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के घोड़हरा गांव में बुधवार की रात रामाशंकर यादव के घर में घुसे चोर आभूषण, कपड़े और नकद समेट ले गए। परिवार के सदस्यों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घोड़हरा नई बस्ती निवासी रामाशंकर यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव एवं राजेश कुमार यादव अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोरों ने घर की दीवार फांद कर घर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान वे घर के कमरों में रखे चार बक्से उठा ले गए। चोरी इतनी सफाई से की गई कि घर में सो रहे परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला। छानबीन करने पर चोरी बक्से घर से थोड़ी दूरी पर स्थित बागीचे में पड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजनों का कहना है कि बक्सों में उनके नगदी व जेवर थे जो चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद जल्द से जल्द मामले की खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें