फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के लखनापर चट्टी के समीप शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शेष घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी अरविंद पांडेय (28) व आदित्य पांडेय (26) सिकंदरपुर से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। लखनापार चट्टी के समीप दूसरी बाइक पर सवार उमेश राजभर (24), मनजीत राजभर (23) निवासी महरो, शिवानंद राजभर (23) निवासी पकड़ी की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस व आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने अरविंद पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमेश राजभर, शिवानंद व मनजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मनजीत की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें