फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल की गला दबाकर की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (मनियर)। थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास मिली अज्ञात युवती की शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टी हुई हुई। पुलिस ने आत्महत्या का मामला हत्या में तरमीम कर दिया है। तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल के किनारे एक युवती का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ बांसडीह टीएन दूबे, कोतवाली प्रभारी बांसडीह संजय कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव मौके पर पहुंचकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने काजल की सौतेली मां सुमिता सिंह उर्फ करिश्मा जो अपने मायके खेजुरी थाना क्षेत्र के बड़सरी में रहती है, उसे फोन से सूचना दी कि काजल को उसके परिवार के लोग किसी लड़के से फोन पर बात करने के कारण मारापीटा है। जिसकी वजह से उसने जहर खा लिया। जहर खाने की वजह से उसकी मौत हो गई है। शव को भी ठिकाना लगा दिया गया है। जब काजल की सौतेली मां सुमिता सिंह उसके ससुराल पहुंची तो उन्हें घर में नहीं आने दिया गया। समाचार पत्रों के माध्यम से मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल के किनारे अज्ञात युवती की शव मिलने की उसे सूचना मिली। जिसके बाद सुमिता सिंह मनियर थाने पहुंची, जहां ससुर, सास एवं देवर के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जिन्हें पुलिस गिरफ्तार थाने लाई। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या को हत्या में परिवर्तन कर मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। इस बाबत बांसडीह सीओ टीएन दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल की गला दबाकर हत्या सामने आया है। बताया कि मृतका के दादा राज नारायण सिंह, भाई विनीत कुमार सिंह व शव को छिपाने में सहयोग करने वाले टेंपो चालक मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें