फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व अपहृत युवक पहुंचा घर, परिजनों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी। एक सप्ताह पूर्व घर से मऊ दवा लेने जाते वक्त युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने मऊ कोतवाली में दर्ज करवाई थी। सोमवार को युवक के घर वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टीटीहा निवासी अजय कुमार का 18 वर्षीय पुत्र विश्वजीत कुमार 29 अगस्त को मऊ दवा लेने के लिए पैसेंजर ट्रेन से गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगले दिन मऊ में अपने परिचितों के यहां खोजने के बाद मऊ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक के पिता ने बताया कि रविवार को पुत्र का फोन आया कि वह बदमाशों के कैद से भागकर इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर आ गया है। सूचना मिलते ही वह इलाहाबाद स्टेशन पहुंचे और सोमवार को उसे साथ लेकर घर आए। युवक ने बताया कि मऊ रामलीला मैदान के समीप तीन लोगों ने उसे नशे से बेहोश कर दिया और मारुति वैन में लेकर चले गए। जब होश आया तो उसका हाथ पैर बंधा हुआ था। डराने के लिए बदमाशों ने उसके शरीर पर कई जगह नुकीले हथियार से वार भी किया है। किशोर की माने तो बदमाश केवल रात्रि में ही गाड़ी चलाते थे। दिन में गाड़ी खराब होने का नाटक कर कही रोड के किनारे खड़े कर देते थे। रविवार की भोर में दो बदमाश जब लघुशंका के लिए गए तो वह वहां से फरार होकर मानिकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहा से ट्रेन पकड़कर इलाहाबाद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें