फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो गांवों के चार घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गांवों के चार घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबांध और जनऊपुर गांव शनिवार की रात चोरों के निशाने पर रहे। इस दौरान चोरों ने बाराबांध गांव के तीन घरों को खंगाला तो वहीं जनऊपुर गांव में एक घर का ग्रिल उखाड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया। क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में भय व्याप्त है।
शनिवार की रात बाराबांध गांव के पुरा निवासी श्रीपति यादव और उनके भाई देवमुनी यादव के घर में लगे खिड़की के रॉड को उखाड़कर चोर घर में घुस गए। जहां श्रीपति यादव के कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी तोड़कर उसमें रखे लाखों के आभूषण एवं अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद उसके भाई देवमुनी यादव के घर से कपड़ों से भरी अटैची, आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसी रात इसी गांव के गंगा सागर राम के घर में छत के सहारे चोर घर में घूस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कमरे में रखे बक्से को तोड़कर नकदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसी रात चोरों ने बगल के गांव जनऊपुर निवासी ओमप्रकाश पांडेय के घर में लगे खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में घुस गए। जहां आलमारी में रखे जेवर और बक्से उठा ले गये, जो घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में टूटे हालत में मिला। घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा 100 डायल पर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी का खुलासे का शीघ्र आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें