सोनभद्र में रविवार की देर रात चोपन थाना क्षेत्र में कन्हौरा गांव के ग्राम प्रधान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कन्हौरा गांव के प्रधान राम कुशवाहा रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर आराम कर कर रहे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने वहां आकर उन्हें गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर घरवाले और गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक प्रधान की मौत हो गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर ओबरा सीओ प्रवीण यादव और चोपन एसओ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को देखते ही ग्रामीण हंगामा करने लगे और शव को पुलिस को देने से मना कर दिया। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।