सिकंदरपुर(बलिया)। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में परछावन के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार काजीपुर गांव के तुफानी चौहान के लड़के सुनील चौहान की बारात शुक्रवार की शाम परछावन के लिये निकला था। परछावन करने के लिए काजीपुर चट्टी पर पहुंचा, जहां परछावन के दौरान तुफानी चौहान के घर की महिलाएं नांच रही थी। इस दौरान सेमर चट्टी के समीप हरीजन बस्ती के कुछ युवक नाच रही महिलाओ से छेड़छाड़ करने लगे। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। आस पास के लोगों ने मामले को शान्त करा दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद दर्जनो कि संख्या में लाठी डन्डे लेकर हरिजन बस्ती के कुछ युवक बरातियो से मार पीट शुरू कर दिए। जिससे कुछ देर के लिये अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे, जिसमें पवन चौहान, जयंती चौहान, आशीष चौहान व सबिता चौहान को मार पीट कर घायल कर दिया। घायलों को सिकंदरपुर समुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद पवन व उनकी पत्नी सबिता को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।