फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन संस्कार में कई महिलाओं के जेवरात गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार में आई महिलाओं के गहनों पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। जैसे ही महिलाएं की नजर अपने गहनों पर पड़ी, गहने गायब देख उनके होश उड़ गये। महिलाओं की सूूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने पीड़ितों से मिल खोजबीन शुरू की और दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ थाने ले गयी। इस मामले में पीड़ितों ने भी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के संतोष तिवारी के घर से गंगापुर गंगा घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार में महिलाएं पहुंची थीं। मुंडन संस्कार के दौरान स्व. श्रीराम लाल श्रीवास्तव की पत्नी लाल मुनि देवी के सोने के चेन, चिंता देवी निवासी नगवा का मंगलसूत्र और देवेन्द्र पांडेय की पत्नी शिला पांडेय के गले की चेन पर उच्चकों ने हाथ साफ कर दिया। जैसे ही महिलाओं की नजर गर्दन से गायब हुए गहने पर पड़ी उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी गहनों का पता नहीं चलने पर महिलाओं ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ कर थाने ले गई। इस बाबत एसओ हल्दी सुनील सिंह ने बताया कि दो महिलाओं को 100 नंबर पुलिस थाने लाई है, अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें