फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर आयुक्त के काफिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बैरिया तहसील मोड़ के समीप यात्रियों से भरी टेम्पो को अपर आयुक्त के काफिले में चल रही गाडिय़ों ने टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो सवारी सहित खाई में पलट गई ,दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए । घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा है। वहीं गम्भीर रूप से घायल कुमारी लक्ष्मी पुत्री मनन सिंह (22) निवासी रामपुर बाजिदपुर को उपचार के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैरिया से सवारी लेकर टेम्पो दलन छपरा जा रही थी कि इसीबीच क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर वापस लौट रहे अपर आयुक्त के काफिले में शामिल गाड़ी ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना पर बैरिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दोकटी थाना क्षेत्र के बाजीदपुर निवासी राजेश कमकर (35) वर्ष ,निधि पाण्डेय (15)पुत्री बब्बन पाण्डेय ,चंद्रा पाण्डेय (16) पुत्री देवानन्द पाण्डेय ,नेहा पाण्डेय(26) पुत्री बब्बन पाण्डेय, खुशबू पाण्डेय(17) पुत्री लालजी पाण्डेय ,रिंकू देवी (45)पत्नी दिनेश पाण्डेय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें