गड़वार। महिला सुरक्षा को ताक पर रखकर पुलिस उदासीन बनी हुई है। छेड़खानी के एक मामले में गड़वार थाने में पाक्सो एक्ट जैसे संगीत धारा के तहत मुकदमा कायम किया गया, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित अब खुदके साथ-साथ अपनी विधवा बहन और भांजियों को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने पुलिस अधिक्षक के यहां गुरुवार को तहरीर के माध्यम से दिया ज्ञापन में कहा है कि 20 अगस्त को उसकी विधवा बहन अपनी दो लड़कियों को लेकर शौच करने के लिए जा रही थी कि घात लगाए गांव के ही कुछ दबंग मनचले ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किए। जिसको लेकर पीड़ित ने थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया था। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।