बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र संवरुपुर गांव में गुरुवार के देर शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएससी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरुपुर गांव निवासी कमालू राजभर और लालभूखन राम के लड़के खेत में गए थे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ लिया और जमकर लाठी डंडे के साथ पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के कमलू राजभर (47), उसकी पत्नी पुष्पा देवी (45) व पुत्री सरिता(18) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पीड़िता ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।