फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (रेवती)। कसबा के वार्ड नंबर-तीन स्थित भट्ठे के गड्ढे में मंगलवार की सुबह एक बालक का शव उतराया मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने शव दफनाया।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नबर-छहं निवासी तेज मुहम्मद का 11 वर्षीय पुत्र सैफल की मृत्यु नगर के वार्ड नंबर-तीन स्थित एक भट्ठे के गड्ढा में डूबने से हो गई। परिजनों की माने तो सोमवार की सुबह ही बालक घर से निकला था, जब वह दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा तो घर के लोग बेचैन हो गए है और उसे संभावित स्थानों पर खोजने लगे। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था वैसे-वैसे लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही थी। पहले से अन्य बच्चों के साथ नहाने जाते रहे मृत लड़के के बारे में पूर्वानुमान के आधार पर परिवार के सदस्य जब भट्ठे के गड्ढे के पास पहुंचे तो किनारे पर लड़के का चप्पल एवं वस्त्र पड़ा देख रोने बिलखने लगे। उन्होंने देर रात तक बच्चें की तलाश की। लेकिन बालक का कही अता-पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह जब परिजन गड्ढे के किनारे पहुंचे तो बच्चे का शव पानी में उतराया मिला। जिसे पानी से बाहर निकालकर घर लाया गया। मां हमीदा खातून सहित परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक बालक दो बहनों तथा चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें