फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन तोड़ कर राशन लेने पर दो पक्षों में मारपीट, चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के सवरुबांध गांव में रविवार को कतार से हटकर राशन लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे आक्रोशित संवरू बांध हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने एनएच- 31 पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची दुबहर पुलिस ने जाम को हटवाया। आधे घंटे तक जाम लगने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संवरूबांध गांव के राशन दुकानदार लल्लन प्रसाद की मौत कुछ माह पहले हो गई थी। जिसके चलते संवरूबांध के राशन की दुकान को एसडीएम बलिया द्वारा जमुआ के दुकानदार जनार्दन सिंह की कोटे की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। संबद्ध दुकानदार की ओर से महीने के निर्धारित तिथि को संवरूबांध बाजार में राशन का वितरण किया जाता है। रविवार को संबद्ध कोटेदार जनार्दन सिंह राशन का वितरण करने वाले थे। इसको लेकर सुबह से ही राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं की कतार लगी थी। आरोप है कि राशन वितरण के दौरान कतिपय युवकों ने कतार से हटकर सबसे पहले जाकर राशन लेने का प्रयास किया। जिसका विरोध पहले से लाइन में लगे युवकों और महिलाओं ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई, हालांकि अन्य ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया। इससे गुस्साए संवरू बांध हरिजन बस्ती के सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं एनएच - 31 पर पहुंचकर जाम लगा दिया। गांव के ही किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुबहर थानाध्यक्ष ने जाम कर रहे ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा और यातायात व्यवस्था चालू करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण के समय कुछ दबंग किस्म के लोग बिना लाइन में लगे ही राशन लेने का प्रयास करते हैं। इससे हमेशा तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें