बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के बड़कीबारी बगीचा में गुरुवार की दोपहर एक 33 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक के पास से मिला ड्राइविंग लाइसेंस के अनुसार उसका नाम ब्रजेश राम पुत्र गणेश राम निवासी बलेजी थाना फेफना है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
हुआ यूं कि गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे के करीब कुछ बच्चे बगीचे में खेल रहे थे। तभी बच्चों की नजर बगीचे में सोए हुए एक युवक के पास पड़ी। पहले बच्चों ने सोचा होगा कि युवक सोया है। लेकिन काफी देरतक युवक के न हिलने-डुलने पर बच्चों ने अपने घर के अभिभावकों को बुलाकर लाया। जिसके बाद पता चला कि युवक की हत्या हुई है तथा पूरा शरीर खून से लथपथ है। देखते ही देखते सूचना आग की तरह जंगल में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिसके आधार पर पता चला कि मृतक ब्रजेश राम पुत्र गणेश राम बलेजी फेफना है। पुलिस घरवालो को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जा में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। युवक की हत्या किसने की और क्योंकि यही चर्चा दिनभर गांव में चलता रहा।