बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम एक किशोर द्वारा गांव के ही एक बालिका के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका अपने घर पर थी। इस दौरान गांव के ही एक किशोर ने बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ खेत की की ओर ले गया। दुष्कर्म किया और भाग गया। घटना के बाद रोती बिलखती हुई बालिका अपने घर पहुंची और मां तथा परिवारीजन से आपबीती बताई। इसके बाद परिवारीजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद देर रात परिवारीजन ने कोतवाली प्रभारी घटना की जानकारी मोबाइल से दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़ता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के विरुद्घ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। वहीं, बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।