फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। पति-पत्नी के बीच चल रहे मुकदमे का निस्तारण अभी हुआ भी नहीं है। इस बीच पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने का पता लगते ही पहली पत्नी ने सहतवार थाने में तहरीर देकर शादी रुकवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनू प्रजापति पुत्र गोपाल प्रजापति निवासी कदम चौराहा बलिया की शादी 20 अप्रैल 2013 को उषा कुमारी पुत्री अष्टमी राम निवासी बैरिया के साथ हुई थी। दो वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद उषा को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उषा के पिता बेटी को अपने साथ घर ले गए, जहां बैरिया थाने में ससुराल वालों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया। इस बीच सोनू की दूसरी शादी पूजा पुत्री चंद्रमा प्रजापति निवासी बेउर थाना सहतवार से तय हो गई। बीते 19 नवंबर को बकायदा तिलक संपन्न हुआ, जिसकी भनक उषा को लगी। उसने सहतवार थाना पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रूकवा दिया। उषा का कहना था कि सोनू ने शादी समारोह के कार्ड पर भी अपना पता बदलते हुए बैरिया लिखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें