फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में 11 रिहायशी पलानी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। शनिवार को शाम 7 बजे के करीब क्षेत्र के ग्राम सभा चितसांव खुर्द में अचानक आग लगने से चार परिवार के 11 रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं आग बुझाते समय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के घंटो बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग दीनानाथ गोड़ के झोपड़ी में लगी। उस समय परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। आग कैसे लगी किसी को जानकारी नहीं हो सकी। जिसमें दीनानाथ के चार झोपड़ी सहित उसमें रखा रोजमर्रे का सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण करते हुए राजेंद्र के दो झोपड़ी, मुन्ना के दो झोपड़ी, राजदेव के तीन झोपड़ी को चपेट में ले लिया। जिसमें सभी के झोपड़ी में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज व अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया। आस पास के लोगों ने नलकूप चालू कर किसी तरह से आग पर काबू पाया । वहीं पप्पूचौहान (26) पुत्र राजदेव चौहान का आग बुझाते समय बांह गंभीर रुप से झुलस गया। जिसका इलाज सहतवार प्राइवेट हास्पिटल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें