दुबहर। क्षेत्र के पिपरा गांव में शुक्रवार की शाम एक खेत में मोबाइल, चप्पल और खून के निशान मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार दुबहर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी गोरख यादव पुत्र रामजी यादव दूध बेच कर अपने परिवार का जीविकापार्जन करता है। वह चार अक्तूबर के दिन बलिया से दूध बेचकर लौटने के बाद शाम सात बजे अपने घर वालों से यह कहकर निकला कि मठिया से घूमकर आ रहे हैं, लेकिन वह दे रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने शुक्रवार को काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। इसी बीच पिपरा निवासी बीरबल यादव के खेत में उनका पुत्र सत्यदेव यादव जो अपने धान की खेत में शाम चार बजे दवा का छिड़काव कर रहा था। जहां खेत में एक जगह खून और एक चप्पल पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। लापता गोरख के भाई मुन्ना यादव ने मौके पर पहुंचकर चप्पल की शिनाख्त की और शनिवार की सुबह यूपी 100 पुलिस की सूचना देकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, सदर कोतवाल शशिमौलि पांडेय सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां बगल के खेत में लापता व्यक्ति का मोबाइल भी बरामद हुआ। लापता गोरख यादव के दो लड़के तथा पांच लड़कियां है। गोरख यादव के भाई मुन्ना यादव ने दुबहर थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ व्यक्तियों के साथ अपने बड़े भाई उमाशंकर यादव एवं उनके पुत्रों पर आरोप लगाया है कि कुछ दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। इन्हीं लोगों ने हमारे भाई को गायब किया हैं।