फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर हमला, दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में पुराने विवाद को लेकर किसी ने सदर तहसील लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विश्वामित्र सिंह के उपर पत्थर से हमला कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद सदर तहसील के लेखपाल तहसील परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद सूचना पर शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। सदर एसडीएम निखिल टीकराम फुंडे के सामने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। पुलिस ने जब आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तब जाकर लेखपाल शांत हुए। इससे पूरे दिन तहसील परिसर में कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो सदर तहसील में तैनात लेखपाल व तहसील संघ के अध्यक्ष विश्वामित्र सिंह का कुछ दिन पहले तहसील के संविदा कर्मचारी विष्णुदेव वर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद लेखपाल ने उसकी पिटाई कर दी थी। मंगलवार को लेखपाल विश्वामित्र सिंह परिसर में ही कहीं खड़े थे। इसी दौरान किसी ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे वे चुटहिल हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लेखपाल लामबंद होकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने एसडीएम के सामने पीड़ित लेखपाल से पूछताछ कर तहरीर ले लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विष्णु वर्मा सहित दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें