रेवती। थाना क्षेत्र के झरकटहां गांव में सोमवार की भोर में पुलिस ने छापेमारी कर ट्रैक्टर से अन्यत्र ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की 170 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। पकड़े गए शराब की कीमत 15.30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
पुलिस को सूचना मिली कि झरकटहां गांव में एक ट्रैक्टर से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप कहीं ले जाने तैयारी तस्कर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओ फोर्स लेकर झरकटहां गांव के प्रवेश द्वार के पास पहुंचे और अंग्रेजी शराब लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई और ट्राली पर लदे शराब को देखा तो उस पर विभिन्न ब्रांड के 170 पेटियों में कुल 2040 लीटर बरामद किया। इस बाबत सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि बरामद कुल शराब की कीमत बाजार में 15 लाख तीस हजार रुपये है।