फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांच्छित अपराधियों

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ विजय भूषण की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के त्रिपाठी हाल में समस्त सीओ व थानाध्यक्षों की बैठक बुधवार की शाम को हुई। जिसमें वांच्छित अपराधियों पर नकेल कसने तथा पीड़ितों से सम्मान के साथ समस्या सुनने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ सम्मान के साथ बात करें तथा उनकी समस्या सुन मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें। कहा कि हो सकें तो उन्हें एक गिलास पानी पिलाएं। वांच्छित अपराधियों पर नकेल कसे और गिरफ्तार कर जेल में डाले। कहा कि लड़कियों के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें। उन्होंने जनपदीय पुलिस द्वारा अधिक मात्रा में शराब पकडने पर पीठ थपथपया। कहा कि हजारों किमी दूर से शराब यहां तक कैसे पहुंचती है। इससे जानने के लिए उच्चाधिकारी पर उत्सुक है। यूपी 100 को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम ईमानदारी व निष्ठापूर्वक काम कर रही है। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी इसमें हिलाहवाली कर रहे है। जिससे यूपी 100 बदनाम हो रही है। उन्होंने हरहाल में अपराध, लूट, छिनैती, चोरी व बलात्कार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें