बैरिया। रामराज्य में मुर्दो पर भी मुकदमा दर्ज किया जाता है। देश के सबसे बड़े संसद के सदस्य के खिलाफ फर्जी बकरी चोरी की मुकदमा दर्ज किया जाता है। उक्त बातें बैरिया के पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
पूर्व विधायक ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर एक अक्टूबर को प्रत्येक तहसील पर महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बेरोजगारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन व घेराव किया जाएगा। कहा कि प्रदेश भर में इन दिनों बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हत्या, लूट के मामले बढ़े हैं। दुबेछपरा बंधे टूटने के बाद मुख्यमंत्री का दयाछपरा दौरा बंधे में की गई लूट पर पर्दा डालने के लिये था। मुख्यमंत्री को इस दौरान बड़ी घोषणा करना चाहिए था। कहा कि सपा के सरकार में इस सरकार से दोगने से अधिक सामान बाढ़ आने के बाद क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को दी जाती थी। सपा के तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी विभागों में भ्रष्टाचार कायम है। इस मौके पर अजय सिंह, राजप्रताप यादव, राज नारायण पासवान, अरविंद तिवारी, दिलीप सिंह, वीरेंद्र यादव, जनार्दन राजभर, राज कुमार यादव, सुदामा यादव, महावीर चौधरी, अवधेश यादव, किसुन पासवान आदि रहे। संचालन शैलेश सिंह ने किया।