फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति व पुत्र पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड । थाना क्षेत्र के छाता गांव में दो दिन पूर्व एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई थी। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोगो द्वारा घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान पुत्र एवं पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी । मिली जानकारी के अनुसार छाता गांव निवासी करण पासवान (24) की साइकिल बीते करीब चार माह पहले गांव का ही एक युवक गायब कर दिया। साइकिल विवाद के मामले में ग्राम प्रधान के दरवाजे पर कई बार पंचायत हुई। बीते दिन भी पंचायत चल रही थी।इसी बीच दोनों तरफ से कहा सुनी के बाद पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।लेकिन पीड़ित को साइकिल नही मिली। पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोप है कि साइकिल के मामले में पंचायत चल रहा था।इसके बाद कहा सुनी होने के बाद दो लोगो ने युवक को गाली गलौज देने के साथ पिटाई कर दी गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गांव के ग्राम प्रधान के पति निर्मल सिंह व पुत्र भानू प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने कहा कि मामले में दो लोगो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के साथ एसीएसटी धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें