बैरिया। उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, अराजकता व भ्रष्टाचार पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिसका मैं हर हाल में विरोध करूंगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्यासजी गोंड ने बृहस्पतिवार को डाकबंगला में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहीं।
कहा कि सरकार अपने हिसाब से जातियां बदल रही हैं। बैरिया तहसील के इब्राहिमाबाद गांव निवासी श्यामबाबू जो पीसीएस की परीक्षा पास कर उपजिलाधिकारी के पद और कार्य कर रहे थे उनकी जाति बदल कर नौकरी से निष्काषित कर सरकार ने इसका उदाहरण दिया है।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 सालों तक इसी जाति पर नौकरी कर चुका उसकी जाति कैसे बदल जाएगी। यह सरकार की सोची समझी चाल है, लेकिन हम लोग इसको बर्दास्त नही करेंगे और इसकी लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयर मैन संजय उपाध्याय, मिठाई लाल भारती, अमर नाथ पासवान, हरिहर गोंड, रघुनाथ गोंड, बृज बिहारी गोंड, श्यामू ठाकुर आदि रहे।