फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पुलिया के पास स्थित धान के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों का कहना है की नागेंद्र रात में खाना खाकर सोया था, वहां कैसे पहुंचा कुछ पता नहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रसड़ा के महाबीर अखाड़ा निवासी डीजे संचालक नागेन्द्र राम (20) पुत्र झगरू राम वेल्डिंग की दुकान पर रहता था। साथ ही डीजे भी बजाता था। शुक्रवार की सुबह शौच को गए युवक ने खेत में पड़े शव को देखा तो अवाक रह गया। उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है की नागेंद्र रात में खाना खाकर सोया था, वहां कैसे पहुंचा कुछ पता नहीं। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह पता चला कि नागेंद्र की किसी ने हत्या करके रामपुर नहर के पास खेत में फेंक दिया है। भाई ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी और विवाद नहीं है। वहीं हत्या की आशंका जताई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी। इस बाबत कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें