फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जनसमस्याओं को बनाएं मुद्दा

Tue, 30 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कालेज में मंगलवार को छात्रसंघ उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हंडिया विधायक प्रशांत सिंह ने छात्रों को जनसमस्याओं को मुद्दा बनाने को कहा। कहा कि कालेज के छात्रनेता विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहते हैं। यही छात्रनेता आगे चलकर समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए छात्रसंघ को राजनीति की नर्सरी के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से राजनीति करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि शुरू से जिले के सर्वांगीण विकास का पक्षधर रहा हूं। छात्र आंदोलन भी विकास कार्यों के लिए होता रहता है। इस पर जिले के अधिकारियों तथा नेताओं को भी संज्ञान लेना चाहिए। कहा कि उन्होंने पहले भी छात्रों के हर आंदोलन में साथ रहने का वादा किया था। छात्रों के हर सुख दुख में साथ रहेंगे।

छात्र संघ अध्यक्ष विजयानंद सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनने से पहले जो वादा छात्रों से किया। उनमें से अधिकांश वादों को पूरा किया है। कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष के कर्तव्य का पूरी तरह से पालन किया है। छात्र नेता नागेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को करीब दो वर्षों से लड़ा हूं। उनकी फीस, छात्रवृत्ति आदि के लिए आज भी संघर्ष करता रहता हूं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, अभिषेक सिंह, विकास उपाध्याय, मोनू सिंह, प्रियव्रत सिंह, राणा कुणाल सिंह, मोनू, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें