फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की गरिमा और हितों के अनुरूप वातावरण बनाएं : जिला जज

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर ​स्थित सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते क्रिमिनल एंड रेवेन
विज्ञापन
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया के सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बार एसोसिएशन सभागार के प्रथम तल पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी हरेन्द्र सिंह एडवोकेट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। न्यायाधीश ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ताओं की गरिमा और हितों के अनुरूप सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा समेत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, महासचिव भुवाल सिंह तथा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने अपने-अपने पद की शपथ ली। उपाध्यक्ष पद पर गीतेश पाण्डेय एवं अर्चना पाण्डेय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रणजीत प्रकाश त्रिपाठी ने शपथ ग्रहण की। संयुक्त मंत्री पद पर शिवजी चौबे, अभिषेक कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी दायित्व संभालने की शपथ ली।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार की एकता एवं गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा और नई कार्यकारिणी को सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें