फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाकपा माले ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाकपा माले ने राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

देश-प्रदेश में अघोषित आपातकाल को वापस लेने, जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करने, जनपद के गरीब उपभोक्ताओं की बकाया बिजली बिल माफ करने, 300 यूनिट बिजली फ्री देने तथा मनमाना बिजली बिल भेज कर उपभोक्ता का उत्पीड़न करने पर रोक लगाने की मांग की।
केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चौधरी ने कहा कि इंदिरा सरकार ने घोषित आपातकाल लागू किया था, लेकिन आज भाजपा की सरकार बिना घोषणा के ही आपातकाल की याद दिला रहा है। जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन तथा सरकार की नीतियों से असहमति रखने वालों को देश विरोधी बताकर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में चहुंओर भ्रष्टाचार, अराजकता, तानाशाही, धर्म और जाति की राजनीति में जनता को झकझोर दिया है। बसंत सिंह, नियाज अहमद, राधेश्याम चौहान, रामानंद गोंड, भागवत बिंद, वशिष्ट राजभर, रेखा पासवान, लीलावती भारती, सोमरिया राजभर, शिवविलास शाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें