फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Fri, 18 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर बस स्टैंड पर शुक्रवार को भाकपा माले नेता बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती तथा त्रिस्तरीय पंचायत  चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह अरविंद कुमार राय ने मांग पत्र लिया तथा उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वोट देने का अधिकार जनता को मिला है। ऐसे में मतदाता सूची से लोगों का नाम गायब कर जनता का अधिकार सपा सरकार छीन रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है।

सपा सरकार सत्ता में आने से पहले 14 घंटे बिजली देने का वादा की थी लेकिन सत्ता में आने के बाद आठ से दस घंटे में भी बिजली नहीं दे रही है। मांग पत्र के माध्यम से दस बजे दिन से पांच बजे शाम तक तथा रात दस बजे से सुबह पांच  बजे तक बिजली देने की मांग की गई।
विज्ञापन


धरना में प्रमुख रूप से वशिष्ठ राजभर, लीलावती, सुरेश, राधेश्याम, जनार्दन, श्रीराम तिवारी, पशुपति राजभर,  जितेंद्र राजभर, योगेंद्र राम, बब्बन आदि लोग रहे। अध्यक्षता महातम वर्मा  तथा संचालन दिनेश राजभर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें