दयाछपरा। बिजली के खम्भे में उतरे करंट की चपेट में से रविवार की सुबह एक गाय की मौत गई। ग्रामीणों ने सूचना देकर बिजली की आपूर्ति बंद करवाया। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे लेखपाल आकाश सिंह ने जायजा लिया।
बताया जाता कि बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी श्रीनाथ मिश्र अपनी गाय उदई छपरा निवासी गोपाल यादव को चराने के लिए दिए थे। गोपाल यादव प्रतिदिन की तरह गायों को लेकर चराने के लिए रविवार की सुबह दियसरा में जा रहे थे। रास्ते में उदई छपरा बंधे पर पूर्व प्रधान राजनाथ यादव के घर के सामने लगे बिजली के पोल व स्टेक में करंट उतरे करंट की चपेट में गाय गई और मौके पर ही मौत हो गई।