इसके बाद कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश को कोतवाली पुलिस ने 26 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। 28 अक्तूबर को चेयरमैन नगर पंचायत मनियर भीम गुप्ता ने जेएम कोर्ट फर्स्ट की अदालत में समर्पण किया।
मामले के एक आरोपी सिकंदरपुर ईओ संजय राव फरार चल रहे थे। पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद उन्होंने 17 नवंबर 2020 को सिकंदरपुर में ज्वाइन किया। चेयरमैन भीम गुप्ता ने 24 नवंबर को जनपद न्यायाधीश सैयद आफताब अहमद रिजवी की अदालत में जमानत के लिए याचिका डाली थी। सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद चेयरमैन की जमानत अरजी खारिज कर दी।