फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Tue, 10 Feb 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जीराबस्ती स्थित एआरटीओ आफिस के समीप मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नारद राय ने प्रदेश सकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि सपा सरकार में भी हर वर्ग का भला है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नारद राय ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश के नेतृत्व में सपा की सफलता है शीर्ष पर है। चुनाव पूर्व तथा चुनाव बाद किए वादों को पूरा करने का काम किया है। आठ महीने बाद भी वादे के मुताबिक केंद्र की भाजपा सरकार काला धन वापस लाने में अक्षम है। कहा कि उनके कहने पर नेताजी ने बलिया में ट्रामा सेंटर जैसी व्यवस्था मुहैया कराई। गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए मुख्यमंत्री कोष व मेरी निधि का कोष हर समय खुला है। कोई भी बीमार पड़े, नि:संकोच हमारे पास आए।

जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब विधानसभा चुनाव मात्र दो साल रह गया है। लिहाजा कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर सपा सरकार की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। हर किसी की समस्या को गंभीरता से लेकर कार्यकर्ता उसका तुरंत हल निकालें। इस मौके पर शिवजी तिवारी, संजय तिवारी, विनय तिवारी, गोपाल तिवारी, छोटू राय, तरुण सिन्हा, अमित वर्मा, अजय शंकर यादव, मोनू तिवारी, पंकज पांडेय, कमल तिवारी, मकबूल, झुन्नू तिवारी आदि रहे। संचालन छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें