थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजायत अंतर्गत खलीलपुर मौजा में एक युवक ने मंगलवार को पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। पढ़ने गए मृतका के बेटे ने मां को मृत देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौकेे पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है
खलीलपुर निवासी हरेराम अपनी कुछ पैतृक जमीन को बेच दिया था। इसी को लेकर आए दिन उसका पत्नी काश्मिरी देवी (38) से विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों में कहासुनी होने लगी। बड़ा लड़का रंजीत चितबड़ागांव कसबा स्थित बाजार में वेल्डिंग की दूकान पर काम करने चला गया। जबकि 12 वर्षीय पुत्र रजनीश स्कूल में पढ़ने चला गया। विवाद में नोक-झोंक बढ़ी और गुस्साए पति ने बीवी को चाकू से गोदकर मार डाला तथा गले में रस्सी का फंदा लगाकर चादर से ढंक दिया।
जब छोटा लड़का पढ़कर वापस आया तो मां को जगाने लगा। मां के न जगने पर चादर हटाया तो लहूलुहान देखकर धाड़ंे मार कर रोने लगा। उसके शोर पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेबी सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में तहरीर पुलिस को दे दी गई है।प्रभारी एसओ उमेश चंद्र यादव ने बताया कि उसके पति ने चाकू गोदकर हत्या की है। इस मामले की जानकारी उसके बेटे ने दी है। मामले की जांच की जा रही है।