फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने डीएम को ज्ञापन सौंप मेला का समय बढ़ाने की मांग रखी-

विज्ञापन
मेले का समय सीमा बढ़ाने को सभासदों ने जिलाधिकारी को सौपा पत्रक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रविवार को सभासदों का प्रतिनिधिमंडल ददरी मेला का समय वृद्धि के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें झूला चरखी और दुकानों के आय को ध्यान में रखते हुए मेला का समय पांच दिन और बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर सभासदों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि काश्तकारों के विवाद होने होने के चलते हैं 12 नवंबर को निर्धारित समय से विलंबित मेला का शुभारंभ हुआ। काश्तकारों ने जमीन आवंटन को लेकर तरह तरह के विवाद खड़े किए। जिसके चलते मेले में आई दुकानें, झूला, चरखी सही ढंग से नहीं लग पाई। कार्तिक पूर्णिमा 12 नवंबर को होना था। इसी दिन से मेला लग जाता है। दुकानदारों की स्थिति बहुत ही बदहाल और खराब हो गई है। ऐसे में नगरपालिका के सभासदों ने मांग किया है कि दुकानदारों की बदहाल और खराब स्थिति को देखते हुए मेले का समय कम से कम पांच दिन और बढ़ाया जाए। ऐसा होने से एक और रविवार इन दुकानदारों को मिल जाएगा। इस मौके पर सुमित मिश्रा गोलू, संतोष सिंह, ददन यादव, हरिशंकर राय, पम्मी सिंह, अमित दुबे आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें