फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल नरही नंबर एक पर चल रही तैयारियां। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोरोना काल में करीब एक साल बाद सोमवार यानि आज से स्कूल खुलेंगे। कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों को बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों को सजाया और संवारा जा रहा है। स्कूलों की साफ सफाई भी की जा रही है। परिषदीय स्कूलों को गुब्बारों व झालरों से सजाने के साथ ही शौचालय व पेयजल आदि की तैयारी रविवार को अवकाश के बावजूद स्कूलों पर चलती रही।
विज्ञापन

एक साल बाद स्कूल आने वाले बच्चों को विद्यालयों में सकारात्मक माहौल देने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर अध्यापक स्कूलों में सजावट की तैयारियां में जुट गए हैं। कक्षाओं को रंगीन गुब्बारों, फूलों व रंग बिरंगी झालरों से सजाने की तैयारी चल रही हैं। शिक्षकों को कंपोजिट ग्रांट से शुद्ध पेयजल और लड़कियों के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था करने का भी निर्देश विभाग की ओर से दिया गया है। साथ ही जिन विद्यालयों का ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कायाकल्प किया गया है। उनके भवनों व कक्षाओं की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और स्लोगन लिखवाए जा रहे हैं। स्मार्ट क्लॉस व लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 2249 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 314 स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्मॉर्ट बनाया गया है। रविवार को अवकाश के चलते अधिकांश स्कूल बंद रहे लेकिन कुछ जगहों पर आज भी तैयारियां चलती रहीं। बीएसए शिवनारायन सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश स्कूलों को सजाने और संवारने की कवायद चल रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए अनुकूल वातवरण मुहैया कराने के साथ ही महामारी की काली छाया से बाल मस्तिष्क को दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें