फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परिषदीय स्कूलों को मिलेगी स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्राइमरी स्कूलों के बच्चे शतरंज व कैरम सहित अन्य खेल विधाओं में भी निपुण होंगे। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों को अब प्राथमिक स्तर से गति दी जाएगी। इसके लिए जुलाई माह से प्राइमरी स्कूलों को स्पोर्ट्स ग्रांट भी मिलेगी। बच्चों को एथलेटिक्स के अलावा अन्य खेल विधाओं में भी पारंगत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को जुलाई में स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि मिलेगी। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये की दर से यह राशि आवंटित की जाती है। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतर विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कहा शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। प्राइमरी स्कूलों में अब इनडोर गेम्स को बढ़ावा दिया जा रहा है और उपकरण खरीदने के लिए स्कूलों को जुलाई माह में स्पोर्ट्स ग्रांट दी जाएगी। शतरंज खेलने से बच्चों का दिमाग तेज होता है और उनमें रणनीतिक समझ भी विकसित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें