सिकंदरपुर विकासखंड नवानगर के देवकली लोहर गांव के नागरिकों ने अनिल पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को ग्राम सभा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर खंड विकास अधिकारी नवानगर को ज्ञापन सौंपा और जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम सभा में विकास के लिए लाखों शासन से मिले लेकिन गांव में सड़क तो दूर आज तक एक नाली और नाबदान तक नहीं बनाया गया।
सरकारी पैसे को फर्जी तरीके से उतार लिया गया है। इसकी जांच आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में सुजीत पांडेय, विजय शंकर यादव, मोनू पांडेय, दुर्गेश पांडेय, मान सिंह, राधेश्याम पांडेय, मुनीर खान, श्रीनिवास चौहान, बृजेश शर्मा, गनेश यादव, गांगुली बिट्टू आदि मौजूद थे।