फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 343 आरक्षियों की इनडोर परीक्षा का निरीक्षण कर जांची शुचिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में चल रही आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) प्रशिक्षु आरक्षियों की इनडोर परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। 343 प्रशिक्षु दे रहे हैं इन प्रशिक्षुओं की इनडोर परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी ।
विज्ञापन

यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को चतुर्थ समूह के विषयों की परीक्षा संचालित हो रही थी।संविधान और मानवाधिकार जैसे विषयों की हुई जांचनिरीक्षण के दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने विशेष रूप से परीक्षा के विषयों, जिनमें भारतीय संविधान, मानवाधिकार, बाल संरक्षण एवं लैंगिक संवेदनशीलता, पुलिस आचरण, व्यवहार तथा संवाद कौशल शामिल हैं, की गंभीरता को समझा।
उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से संवाद किया और कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास और आरटीसी प्रभारी अमरजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें