फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोरी पर धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के गोठहुली गांव में मंगलवार की रात कुमारी चांदनी को दो युवकों ने घेर कर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल किशोरी की बहन नंदिनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदित्य व प्रकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि गोठहुली गांव निवासी नंदनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बहन चांदनी (15) बीती रात को घर से कुछ दूरी पर मौजूद थी। तभी गांव के ही आदित्य और प्रकाश वहां पहुंचे। हमलावरों ने गाली गलौज शुरू कर दी और फिर देखते ही देखते मारपीट करने लगे, इसी बीच धारदार हथियार से किशोरी पर हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें