फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस जांच में टूट रहा सुरक्षा चक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गैर प्रांत से आए प्रवासी श्रमिकों की जिला अस्पताल की ओपीडी में थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। जिसके चलते पर्ची काउंटर व जांच केंद्र में मजदूरों की भीड़ लग रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का तनिक भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। कोरोना वायरस की जांच में सुरक्षाचक्र तार-तार हो रहा है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन भी अपनी आंखें बंद किए हुए है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे मजदूरों की भीड़ जुट रही है। आलम यह है कि पर्ची काउंटर से लेकर थर्मल स्क्रीनिंग सेंटर तक भीड़ काफी इकट्ठा हो रही है। जांच के बाद श्रमिकों को आपातकाल कक्ष में पर्ची पर मुहर लगाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जबकि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान ही पर्ची पर मुहर लगा कर श्रमिकों को परेशानी से बचाया जा सकता है। ऐसा न कर संवेदनहीनता का परिचय दिया जा रहा है। पर्ची लेने व जांच के दौरान लोगों में कोरोना वायरस का भय तनिक भी नहीं दिख रहा हैं। सुरक्षाकर्मी व अस्पताल प्रशासन दोनों ही इस पर ध्यान नहीं दे रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने से कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। इस लापरवाही से प्रशासन के मंसूबों पर पानी फिरने की आशंका प्रबल है।
पर्ची पर मुहर लगाना बनी समस्या
बलिया। अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पर्ची पर मुहर लगाने के लिए बुधवार को श्रमिकों की भीड़ लग गई। जिससे अन्य मरीजों के उपचार में बाधा उत्पन्न होने लगी। जिससे परेशान ईएमओ डा. रितेश सोनी ने वहां से सभी को बाहर निकाल दिया। कहा कि इस तरह का काम इमरजेंसी में कतई नहीं होना चाहिए। इससे मरीजों के उपचार में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके बाद सफाई कर्मचारी इमरजेंसी के बाहर फर्श पर ही पर्ची रख कर मुहर लगाया। फर्श पर लगी पर्ची श्रमिकों को सौंप दी गई। जबकि कोरोना वायरस की विकरालता को देखते हुए ऐसा करना कहीं से भी उचित नहीं है।
विज्ञापन

रोज हो रही 300 श्रमिकों की स्क्रीनिंग
बलिया। जिला अस्पताल पहुंचे करीब तीन सौ श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए ओपीडी तीन को सेंटर बनाया गया है। जहां आयुष के चिकित्सक तैनात किए गए हैं। जिसमें डा. सुधीर श्रीवास्तव, डा. केके उपाध्याय, डा. अजय कुमार पांडेय व डा.अफजल अहमद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन करीब 700 ओपीडी पर्ची कट रही है। जिनमें से करीब तीन सौ लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला अस्पताल में पर्ची व जांच नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें