फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दौर का टीकाकरण पूरा, कैंसर पीड़ित को भी लगा टीका

विज्ञापन
कोटवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंसर पीड़ित फार्मासिस्ट निर्भय नारायण शुक्ल को कोरोना टी? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के पांचवें दौर का टीकाकरण बृहस्पतिवार को जिले के 14 सरकारी अस्पतालों में पंजीकृत 1750 के सापेक्ष 1176 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया। जिनको अगली डोज चार मार्च को दी जाएगी। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी जाएगा। अब तक लक्षित 9199 लाभार्थियों के सापेक्ष 5717 को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की 11930 डोज जिले को प्राप्त हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुए यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28 वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें