गड़वार। बृहस्पतिवार को आई कोरोना की रिपोर्ट में स्थानीय कस्बा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक की सैंपलिंग गत 18 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पर हुई थी। जिसकी रिपोर्ट 30 जुलाई को पॉिजिटिव आई। संक्रमित युवक में कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
शुक्रवार की दोपहर में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक व उसको परिवार के लोगों को 15 अगस्त तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी। वहीं क्षेत्र के शाहपुर गांव में भी तीन युवकों की कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जहां बृहस्पतिवार की देर शाम को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर तीनों युवकों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी थी। बावजूद तीनों युवक शुक्रवार को सुबह घर से बाहर घूमते रहे। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से किया था। जिस पर चिकित्सा अधिकारी ने टीम को पुन: शुक्रवार को इनके घर पर भेजा। टीम द्वारा तीनों संक्रमित युवकों को कड़ी चेतावनी दी गई।