बलिया। जनपद में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी व्याक स्तर पर पांव पसार चुका है। लेकिन बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में राहत मिलीं है। रिपोर्ट के अनुसार नए मरीजों की संख्या मात्र 86 है। जबकि एक की मौत की पुष्टि हुई है।
इस प्रकार मौत की संख्या 209 से बढ़कर 210 हो गई है। इसके अलावा एक्टिव केस 1230 हैं। होमआइसोलेशन में 1270 है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।