नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकिया गांव में बुधवार की देर शाम नाली के पानी बहाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिकिया गांव निवासी नसीम अहमद अपने घर के पास मौजूद गड्ढे को भर रहे था। जिसको लेकर पड़ोस के ही अशरफ अली ने विरोध किया है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक पक्ष से नसीम अहमद (18), शफीक अहमद (45) तथा दूसरे पक्ष से अशरफ अली (28), अनीस अहमद (45) व सिराज अहमद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से इलाज करने के बाद दोनों पक्ष से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कर छानबीन में जुट गई।