फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता में सर्दी-जुकाम का लक्षण देख मची जिला अस्पताल में अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला चिकित्सालय में शिशु को जन्म देने के बाद सर्दी, जुकाम से पीड़ित एक महिला को कोरोना के लक्षण के संदेह में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

रेवती क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को खून की कमी के चलते सीएचसी से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। महिला अस्पताल में महिला ने शिशु को जन्म दिया। इसके बाद उसे वार्ड में भर्ती किया गया था। इस दौरान उसे सर्दी व जुकाम की शिकायत हुई। यह जानकारी होने पर स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। जिला महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा. सुमीता सिन्हा ने इसकी जानकारी जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी सिंह को दी। महिला में कोरोना के लक्षण को लेकर अस्पताल प्रशासन परेशान है। बताया जा रहा है कि महिला रेवती क्षेत्र की है जो हॉटस्पॉट क्षेत्र है। वह हरियाणा में भी रह चुकी है। उसने इसकी जानकारी अस्पताल कर्मचारियों को दी। हाटस्पाट क्षेत्र की जानकारी होते ही कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि महिला कोरोना संदिग्ध है। इस लिए उन्हें अस्पताल में ही क्वारंटीन होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें