फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास ट्रांसफार्मर के तांबे के तार चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के बघेजी गांव के पास से गुजर रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे लगे लगे बिजली के खंभों के तार चोर काट ले गए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बसवार के कनिष्ठ अभियंता (जेई) राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि तार काटने की सूचना के बाद मुआयना किया गया। चोर एचटी लाइन के तार काट ले गए। 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को भी पोल से नीचे गिरा दिया। और तांबे का क्वायल निकाल ले गए।
जेई के अनुसार, चोरी किया गया तार पुराने ट्यूबवेल कनेक्शन की लाइन का था। हालांकि, विभाग ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही नई लाइन और उपकरणों की व्यवस्था कर दी जाएगी ताकि किसानों और ग्रामीणों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर के आधार पर फेफना पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चारों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है और कबाड़ की दुकानों पर भी नजर रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि एक्सप्रेसवे के किनारे गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें