फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए दलों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लिया। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुनर्निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणना अवधि की अंतिम तिथि 26 दिसंबर दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। इस अवधि में सभी विधानसभाओं के अंतर्गत चिह्नित एएसडी निर्वाचकों की बूथवार सूची बीएलओ के माध्यम से राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने दलों से अपेक्षा की कि यदि सूची में दर्ज किसी निर्वाचक के संबंध में पता चलता है अथवा वह विद्यमान हो, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए, जिससे उनकी मैपिंग कर मतदाता सूची में आवश्यक सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी दी कि एएसडी सूची की सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वाट्सएप समूहों के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। सूचना भी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं विधायकगण को दे दी गई है। आग्रह किया गया है कि अपने बीएलए के माध्यम से सूची का सत्यापन कर आपत्तियां एवं सुझाव संबंधित ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर अथवा बीएलओ को समय से उपलब्ध कराएं ,ताकि पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सके। बैठक में बीएलओ द्वारा ट्रेस न हो पा रहे एएसडी निर्वाचकों की सूची भी दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने और उन्हें ट्रेस कराने में सहयोग देने की अपील की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर शिकायत, सुझाव अथवा फीडबैक के बारे में जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, अख्तर हसन, शशिकांत सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें